Search This Blog

Wednesday, January 18, 2012

मौअल्लिम को न लागू करें टीईटी---

जागरण संवाददाता, सम्भल : मौअल्लिम-ए -उर्दू वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक आफताब पठान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने मौअल्लिम उर्दू डिग्रीधारकों के साथ धोखा किया है। इसका परिणाम उसे विधान सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
सोमवार को बेगम सराय में हुई बैठक में कहा गया कि जिस तरह केन्द्र ने मदरसों को शिक्षा अधिकार कानून के दायरे से बाहर कर दिया उसी तरह सूबे में 1997 तक के मौअल्लिम डिग्रीधारकों को टीईटी परीक्षा लागू न किया जाये।
इस मौके पर संगठन की भीमनगर इकाई का गठन किया गया। अब्दुल कादिर जीलानी जिलाध्यक्ष, इकबाल मौहम्मद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मौ. गुल एजाज उपाध्यक्ष, शफीकुर्रहमान बरकाती महामंत्री, मौ. हाजिक जिला मीडिया प्रभारीके अलावा शहरोज अख्तर, मौ. मुरसलीन, तसद्दुक अली और अजहर कादरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
 
 
यूपीटीईटी परीक्षा के 50 हजार अभ्यर्थियों की मार्कशीट पहुंची---

मेरठ। यूपी टीईटी-11 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की मार्कशीट सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को इलाहाबाद से प्राप्त को गयी है। जल्दी ही राजकीय इंटर कॉलेज से मार्कशीट का वितरण किया जाएगा।
... यूपीटीईटी परीक्षा वर्ष-11 गत 13 नवंबर को हुई थी जिसमें 99 हजार से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद ने परीक्षा का परिणाम भी गत 25 नवम्बर को घोषित कर दिया था। लेकिन कुछ सवालों के उत्तर गलत होने के कारण संशोधन किये गये। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में भी करीब साढ़े छह सौ अभ्यर्थियों ने परिणाम में संशोधन के लिए आवेदन किया था। इस कारण उनकी मार्कशीट अभी तक कार्यालय को नहीं भेजी गयी थीं। सोमवार को जेडी कार्यालय को परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 50,650 अभ्यर्थियों की मार्कशीट प्राप्त हो गयी है। इनमें 26,390 प्राइमरी व 23260 उच्च प्राथमिक की हैं।

संयुक्त शिक्षा निदेशक मंजू सिंह का कहना है कि मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारियों की विशेष बैठक लेंगी। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि मार्कशीट का वितरण किस तिथि से अब किया जाए। वहीं, कार्यालय सूत्रों का कहना है कि 20 या 21 जनवरी से मार्कशीट का वितरण हो सकता है। जिस पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment