uptet में रोज आ रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए अब जिज्ञासाओं को धक्का लगने लगा है सो अस्थायी तौर पर मैंने ब्लॉग को अपडेट करने पर विराम लगा रखा है| परिस्थितियों के पुना सही होने पर इस कार्य को आगे बढाया जायेगा |
Brijesh Rajput Presents
Search This Blog
Tuesday, February 14, 2012
Wednesday, January 18, 2012
मौअल्लिम को न लागू करें टीईटी---
जागरण संवाददाता, सम्भल : मौअल्लिम-ए -उर्दू वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक आफताब पठान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने मौअल्लिम उर्दू डिग्रीधारकों के साथ धोखा किया है। इसका परिणाम उसे विधान सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
सोमवार को बेगम सराय में हुई बैठक में कहा गया कि जिस तरह केन्द्र ने मदरसों को शिक्षा अधिकार कानून के दायरे से बाहर कर दिया उसी तरह सूबे में 1997 तक के मौअल्लिम डिग्रीधारकों को टीईटी परीक्षा लागू न किया जाये।
इस मौके पर संगठन की भीमनगर इकाई का गठन किया गया। अब्दुल कादिर जीलानी जिलाध्यक्ष, इकबाल मौहम्मद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मौ. गुल एजाज उपाध्यक्ष, शफीकुर्रहमान बरकाती महामंत्री, मौ. हाजिक जिला मीडिया प्रभारीके अलावा शहरोज अख्तर, मौ. मुरसलीन, तसद्दुक अली और अजहर कादरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
यूपीटीईटी परीक्षा के 50 हजार अभ्यर्थियों की मार्कशीट पहुंची---
मेरठ। यूपी टीईटी-11 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की मार्कशीट सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को इलाहाबाद से प्राप्त को गयी है। जल्दी ही राजकीय इंटर कॉलेज से मार्कशीट का वितरण किया जाएगा।
... यूपीटीईटी परीक्षा वर्ष-11 गत 13 नवंबर को हुई थी जिसमें 99 हजार से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद ने परीक्षा का परिणाम भी गत 25 नवम्बर को घोषित कर दिया था। लेकिन कुछ सवालों के उत्तर गलत होने के कारण संशोधन किये गये। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में भी करीब साढ़े छह सौ अभ्यर्थियों ने परिणाम में संशोधन के लिए आवेदन किया था। इस कारण उनकी मार्कशीट अभी तक कार्यालय को नहीं भेजी गयी थीं। सोमवार को जेडी कार्यालय को परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 50,650 अभ्यर्थियों की मार्कशीट प्राप्त हो गयी है। इनमें 26,390 प्राइमरी व 23260 उच्च प्राथमिक की हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक मंजू सिंह का कहना है कि मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारियों की विशेष बैठक लेंगी। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि मार्कशीट का वितरण किस तिथि से अब किया जाए। वहीं, कार्यालय सूत्रों का कहना है कि 20 या 21 जनवरी से मार्कशीट का वितरण हो सकता है। जिस पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
टी.ई.टी. धांधली की लोकायुक्त से शिकायत--
इलाहाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में गड़बड़ियों का मामला लोकायुक्त तक पहुंच गया है। परिणाम में सात दफे संशोधन के बाद भी असंतुष्ट और निराश अभ्यर्थियों ने टीईटी संघर्ष मोर्चा बनाया है और इसी बैनर से लोकायुक्त से गंभीर शिकायतें की हैं। मोर्चा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के चार अधिकारियों पर टीईटी में अच्छे अंक के लिए भारी वसूली का आरोप लगाया है और दावा किया है कि लोकायुक्त के मांगने पर कुछ सुबूत भी देंगे। मोर्चा के अभ्यर्थियों ने इस मामले में अधिकारियों, उनके खास बाबुओं और परिजनों के खातों तथा संपत्तियों की जांच की मांग उठाई है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि अगले दस दिन लोकायुक्त की तरफ से पहल का इंतजार करेंगे। जांच न होने पर दस अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल कुछ सुबूतों के साथ उनसे मिलेगा। उसके बाद भी अधिकारियों के खिलाफ जांच न हुई तो अभ्यर्थी न्यायालय की शरण लेंगे। मोर्चा के सदस्यों का द...ावा है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों ने भारी रकम लेकर चुनिंदा अभ्यर्थियों के लिए बाहर से भरा ओएमआर जमा कराया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पूरे मामले की ठीक से जांच हो तो पूरा परिणाम रद हो सकता है। टीईटी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजेश चौहान और सचिव केशव प्रसाद का कहना है कि इस बार टीईटी की मेरिट पर ही प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक की नौकरी मिलनी थी, इसीलिए सारी गड़बड़ियां की गईं। उन्होंने लोकायुक्त से मांग की है कि जांच के बाद यदि उनकी शिकायतें सही पाई जाएं तो नए सिरे से परिणाम जारी करने या फिर टीईटी मेरिट के आधार पर चयन न करने की संस्तुति करें। मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि शिकायती पत्र में अधिकारियों के नाम दिए गए हैं और किस तरह वसूली की, इसका भी ब्योरा दिया गया है। टीईटी में गड़बड़ियों का मामला पहले से कोर्ट में हैं। ऐसे में यदि लोकायुक्त ने जांच शुरू की तो मामला और उलझ सकता है।
News : Amar Ujala (16.1.12)
टूटा ‘मास्साब’ बनने का सपना-
छाता। डाक विभाग की लापरवाही से हजारों शिक्षकों का भविष्य चौपट हो रहा है। वे विभाग के खिलाफ कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी में हैं। उन्हाेंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से टीईटी के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाये जाने की मांग की है। डाक विभाग की लापरवाही से हजारों अभ्यर्थियों का शिक्षक बनने का सपना चकनाचूर कर दिया है। अध्यापक पात्रता परीक्षा के भेजे गए आवेदन पत्र रोजाना सैकड़ों लोगों के वापस आ रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि डाक विभाग वैसे तो पूरे देश में स्पीड पोस्ट को पहुंचाने का चौबीस घंटे का दावा करती है। लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने हब सेंटर आगरा से ही जाकर पांच और छह जनवरी को आवेदन डाले हैं। वे अंतिम तिथि नौ जनवरी की जगह 11 जनवरी को पहुंचे हैं। अभ्यर्थी सुधीर बाबू, भंवर सिंह, सपना, नेहा, कल्पना, आलोक, रामचंद्र और नीरज ने बताया कि उन्होंने आगरा हब सेंटर से जाकर पांच और छह जनवरी केा टीईटी के आवेदन पत्रों को लिए मैनपुरी, अलीगढ़, पंचशील नगर, प्रबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद सहित कई अन्य जगहों की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को स्पीड पोस्ट किया है। जिन्हें आसानी से दो दिनों के अंदर पहुंच जाना चाहिए था। लेकिन न जाने कैसे उनके अब करीब एक सप्ताह बाद फार्म वापस आ रहे हैं। इससे वे निराश हैं और डाक विभाग के खिलाफ कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
News : Amar Ujala (16.1.12)
Tuesday, January 10, 2012
यू.पी.टी.ई.टी. धांधली में और गिरफ्तार
अंधेर नगरी चौपट राजा
रमाबाई नगर। टीईटी परिणाम में संशोधन का सौदा पूरे 12 करोड़ में हुआ था। एक-एक परीक्षार्थी से डेढ़ लाख रुपए वसूले गए थे। और तो और इस डील में एक आईएएस स्तर का अफसर, शिक्षा विभाग के दो डिप्टी डायरेक्टर समेत सात लोग अभी भी वांछित हैं। जबकि इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक पकड़े गए लोगों से 92 लाख रुपए की बरामदगी हो चुकी है। सोमवार को रमाबाई नगर पुलिस ने लखनऊ के लिट्रेसी हाउस में बैठन...े वाले राज्य संसाधन केंद्र के एसोसिएट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर नरेंद्र प्रताप सिंह समेत एक एनजीओ के संचालक रामशंकर मिश्र को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के कब्जे से पांच लाख रुपए की रकम बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया है कि टीईटी परीक्षा परिणाम मेें अब तक हुए संशोधन घूसखोरी के लिए ही हुए हैं और इसका सूत्रधार शिक्षा विभाग का एक उच्च पदस्थ अधिकारी है। पुलिस अब उसी अधिकारी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में जुट गई है।
अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को लखनऊ के लिट्रेसी हाउस में बैठने वाले राज्य संसाधन केंद्र के एसोसिएट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नरेंद्र प्रतापसिंह और एक एनजीओ संचालक रामशंकर मिश्र को कानपुर-औरैया हाईवे पर धर दबोचा। इनके पास से पांच लाख रुपएबरामद हुए। दोनों कार से जिला जेल में बंद अपने साथियों से मुलाकात करने जा रहे थे। एसपी सुभाषचंद्र दूबे ने बताया कि सूत्रधार अधिकारी से तय हुआ था कि आठ सौ अभ्यर्थियों को अच्छे नंबरों से पास कराना है और प्रत्येक अभ्यर्थी से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए यानी कुल 12 करोड़ रुपए लिए जाएंगे। इसमेंआठ करोड़ रुपए उक्त अधिकारी को देने थे। शेष चार करोड़ रुपए का बंटवारा नरेंद्र प्रताप और रामशंकर समेत बाकी के बीच में होना था। रिजल्ट में अब तक हुए संशोधन अभ्यर्थियों को अच्छे अंक दिलाने के लिए ही हुए हैं। एसपी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद ही घूसखोरअफसरों का नाम खोला जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सूत्रधार माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबादकार्यालय का एक बड़ा अफसर है। इससे पहले रमाबाई नगर पुलिस ने 31 दिसंबर को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से 87 लाख रुपए के साथ पांच लोग पकड़े थे। इसके बाद चार दिन पहले चार अन्य लोग भी पकड़ में आ गए थे
news source jagran
Monday, January 09, 2012
समाचार
डायट को मिले 45 हजार आवेदन
छिबरामऊ, जागरण प्रतिनिधि: विशिष्ट बीटीसी भर्ती के लिए डायट पर अब तक लगभग 45 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी जांच व फीडिंग का कार्य करवाया जा रहा है। अब तक 15 हजार आवेदनों की जांच की जा सकी है जिनमें से मात्र 60 आवेदन ही त्रुटियों के चलते निरस्त किये गये हैं।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर इस समय विशिष्ट बीटीसी के आवेदनों की जांच का कार्य चल रहा है। गुरुवार देर शाम तक डायट को कुल 45 हजार आवेदन प्राप्त हो गये थे। इन सभी आवेदनों की जांच करने के साथ ही फीडिंग का कार्य भी करवाया जा रहा है। जांच के दौरान त्रुटि पूर्ण लगभग 60 आवेदन निरस्त किये जा चुके हैं। 15 हजार आवेदनों की जांच करने के साथ ही डायट कर्मियों ने फीडिंग भी कर दी है। इस बाबत प्रवक्ता डा. सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि जिन आवेदनों की अब तक जांच की गई है उनमें से वही आवेदन निरस्त किये गये हैं जो त्रुटिपूर्ण हैं या फिर अधूरे हैं। जिन आवेदनों में छोटी मोटी खामियां हैं उन्हें निरस्त नहीं किया जा रहा है। डायट को प्रतिदिन लगभग 5 हजार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। डायट प्राचार्य अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि विशिष्ट बीटीसी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी है। इसके बाद कोई भी आवेदन डायट स्वीकार नहीं करेगी।
News : Jagran ( 5.1.12)
************************************
Kannoj डायट में आ रहे कानपुर से आवेदन
छिबरामऊ, जागरण प्रतिनिधि: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर विशिष्ट बीटीसी के 40 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिसमें कानपुर के आवेदकों की संख्या अधिक है। कर्मचारियों द्वारा 20 हजार आवेदनों की जांच करने के साथ ही फीडिंग का काम भी किया जा चुका है।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर शनिवार को लगभग 40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कर्मचारियों की कमी को देखते हुये डायट प्रशासन द्वारा आवेदनों की जांच और फीडिंग के कार्य में प्रशिक्षणार्थियों को भी लगाया गया है। आवेदनों की जांच का कार्य देख रहे प्रवक्ता परशुराम शाक्य ने बताया कि अभी तक जिन आवेदनों की जांच हुई उनमें से कई आवेदन अन्य जनपदों के भी यहां पर भेज दिये गये हैं। ऐसे आवेदनों की छटनी कर उन्हें संबंधित जिलों की डायट पर भेजा जा रहा है। प्रवक्ता डा. सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि जांच के दौरान केवल 70 ऐसे आवेदन थे, जो अधूरे हैं। ऐसे आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को शाम 4 बजे के बाद कोई भी आवेदन डायट द्वारा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
News : Jagran (7.1.12)
Subscribe to:
Comments (Atom)